सिवान: जन्माष्टमी पर मटकाफोड़ प्रतियोगिता रही धूम, विजेता प्रतिभागियों किया गया पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर गुरुवार को मटका प्रतियोगिता की धूम रही है। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। इसमें शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज प्रखंड के खरसंडा पंचायत के सरेयां गांव में गुरुवार को कृष्ण सेना संगठन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्धाटन हिना शहाब सहित अन्य लोगों संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राजेश यादव, अर्जुन यादव, सरपंच अरमानुल्लाह सिद्दीकी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

वहीं आंदर प्रखंड के अरार गांव स्थित छठ घाट परिसर में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रघुनाथपुर, आंदर, सिसवन, दरौली, असांव, भवराजपुर समेत आदि गांव के नवयुवकों ने भाग लिया। वहीं हसनपुरा प्रखंड के सिसवां कला में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जय बजरंग बली युवा सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच शीला देवी, वित्तीय सहायक राजकुमार सिंह, आयोजनकर्ता अमित सिंह व पंकज सिंह थे। कार्यक्रम का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि शेखर सिंह व मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के विजेता उज्जवल सिंह थे। मौके पर अरुण सिंह, संजय सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह, आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026