बसंतपुर: तेज रफ्तार बोलेरो से धक्का लगने से बाइक चालक घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली एनएच 227 ए पर गुरुवार की रात बोलेरो से धक्का लगने एक बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इस क्रम में वहां से गुजर रही गश्त दल ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान लकड़ी नबीगंज ओपी के बड़की लकड़ी निवासी अली असगर हुसैन का पुत्र इम्तियाज अहमद के रूप में हुई। घटना संबंध में बताया जाता है कि इम्तियाज अहमद गुरुवार की देर रात सिपार स्थित मुर्गी फार्म से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कन्हौली गांव स्थित एनएच 227 ए पर एक अज्ञात बोलेरो से धक्का लगने से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। सदर अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024