हसनपुरा: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई व मृतक के स्वजन की मुआवजा की मांग पर अड़े ग्रामीण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के आंदर-उसरी मुख्य मार्ग स्थित चंद्रबदन उच्च विद्यालय उसरी धनौती के समीप शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मृतक की पहचान गायघाट निवासी ईश्वर शर्मा के पुत्र बलराम शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलिराम शर्मा शुक्रवार की शाम साइकिल से अपने घर गायघाट लौट रहा था।

तभी आंदर-उसरी मुख्य मार्ग स्थित चंद्र बदन उच्च विद्यालय उसरी धनौती के समीप पर ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे रौंद दिया। इससे बलराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्वजन एवं थाने को दी। सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुूंच दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं सूचना पर एमएच नगर थाने की पुलिस पहुंच घटना की जानकारी ली तथा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

पुलिस जैसे ही शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीण उग्र हो उठे। ग्रामीण मृतक के स्वजन को मुआवजा दिलाने एवं ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। समाचार प्रेषण तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी। शव घटनास्थल पर ही पड़ा था। बताया जाता है कि मृतक काफी गरीब परिवार का है। फिलहाल मृतक का सपरिवार माईराम के मठिया के समीप स्थित एक प्लांट पर रहते हैं। मृतक भी प्लांट पर जा रहा था। मृतक तीन भाई और तीन बहनों में पांचवां नंबर का था। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024