परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव के समीप गुरुवार को एनएच 227 ए पर पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान मोलनापुर निवासी बिंदा प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मोलनापुर निवासी मुकेश कुमार अपनी बाइक से बसंतपुर आ रहा था तभी कोड़र गांव में चारमुहानी के समीप एनएच 227 ए पर बसंतुर की ओर जा रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे मुकेश बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी के साथ भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर बता प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…