परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दरोगा हाता निवासी दीनानाथ यादव ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही परमा चौधरी, टिंकू चौधरी समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर 50 हजार रुपये एवं आभूषण चोरी करने की प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि नौ अप्रैल की रात्रि गांव के परमा चौधरी, टिंकू चौधरी, राजेश चौधरी, महात्मा चौधरी एवं टिंकू चौधरी की पत्नी एकजुट होकर मेरे घर में घुस गए तथा हमलोगों को मारकर घर से बाहर कर दिए तथा बक्सा तोड़कर पुत्री की शादी के लिए रखे गए 50 हजार रुपये नकद एवं सोने की चेन, कान की बाली आदि की चोरी कर ली। स्थानीय लोगों की मदद से हमलोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…