✍️परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव के समीप एनएच 227 ए पर रविवार को पिकअप की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के करही खुर्द निवासी राजू प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोलू कुमार अपनी बाइक से से घर लौट रहा था तभी सिवान की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे गोलू बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। वहीं घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…