दरौंदा: हड़सर को पराजित कर मंदिरापाली ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल के मैदान में चल रहे दारौंदा एलेवन प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को पूर्वी हड़सर बनाम मंद्रापाली टीम के बीच खेला गया। इसमें मंद्रापाली की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एक रन से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। आरंभ में पूर्वी हड़सर क्रिकेट टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंद्रापाली की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाया।

जवाब में खेलने उतरी पूर्वी हड़सर की टीम 147 रन पर सिमट गई। इस प्रकार मंदा्रपाली की टीम एक रन से जीत दर्ज की। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मंद्रापाली क्रिकेट टीम के सचिन कुमार तथा मैन आफ सीरीज का पुरस्कार पूर्वी हड़सर टीम के रंजीत कुमार को दिया गया। इस मौके पर जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव, आयोजनकर्ता हिमांशु कुमार, सेठ सिंह, विकास कुमार,रवीश कुमार, सुधांश कुमार, सहोदर कुमार, रंजन तिवारी समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026