बसंतपुर: गड्ढे से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, हत्या की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा व सोहिलपट्टी के बीच स्थित पुलिया के समीप एक गड्ढे से पुलिस ने शुक्रवार की रात एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसआइ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना को किसी और जगह अंजाम देकर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार ग्रामीण पुलिया की तरफ गए थे। तभी पुलिया के समीप गड्ढे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव दिखाई दिया।

उस व्यक्ति ने शव मिलने की सूचना गांव में आकर लोगों को दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने को दी। सूचना मिलते ही एसआइ मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच तथा शव की शिनाख्त की जा रही है। मृत व्यक्ति कुर्ता, पैजामा तथा आफ स्वेटर पहना था। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं दिखाई दे रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026