सिवान: कांग्रेस की बैठक में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम की हुई समीक्षा

बैठक में 27 मार्च को पटना में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बिहार प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ नेता सह जिला के हाथ से हाथ जोड़ अभियान के प्रभारी कपिलदेव यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की तथा पार्टी के भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. विधु शेखर पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कपिल देव यादव ने कहा कि आज मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने के ऊपर आ गई है। राहुल गांधी की लंदन में दिए गए वक्तव्य को अक्षरश: उनकी सदस्यता को समाप्त करके सही साबित किया है। भाजपा राहुल गांधी द्वारा की गई 4000 किलोमीटर की पदयात्रा से पूरी तरह से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब हम सभी कांग्रेसियों को आजादी की दूसरी लड़ाई लड़नी होगी ताकि इस मुल्क का लोकतंत्र सुरक्षित रह सके। सरकार की क्रिया शैली पूरी की पूरी अधिनायकवाद के रूप में परिवर्तित हो चुकी है, जहां विपक्ष के नेताओं को बोलने की आजादी समाप्त हो जाती है।

उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम से गांव- गांव पंचायत पंचायत जाकर हम मोदी सरकार के चेहरे पर से नकाब उठाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने विपक्ष की आवाज को दबाने एवं राहुल गांधी के ऊपर की गई कार्रवाई के विरोध में 27 मार्च को पटना में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ध्रुव सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे, विनय चंद श्रीवास्तव, रामाकांत सिंह, डा. एहतेशाम अहमद, सुशील कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026