बसंतपुर: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी, दस नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में 26 दिसंबर की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। दोनों मारपीट कर चेन छीनने का आरोप लगाया है। इस मामले में 10 लोगों को आरोपित किया गया है।

जानकारी के अनुसार बभनौली निवासी राजेंद्र राय की पुत्री प्रियंका कुमारी ने आरोप लगाया है कि 26 दिसंबर की रात्रि करीब आठ बजे मेरे ही गांव के ओमप्रकाश पल, तेतरा देवी, पूजा कुमारी सहित छह लोग आए और गाली गलौज मारपीट कर मेरे गले से सोने का चेन तथा घर से 2500 रुपये निकाल कर फरार हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के जयलाल भगत की पत्नी तेतरा देवी ने आरोप लगाया है कि 26 दिसंबर की रात राजेंद्र साह, गुड़िया देवी सहित चार लोग आकर मारपीट करने लगे तथा मेरे पुत्र ओमप्रकाश के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026