लकड़ी नबीगंज: बीडीओ ने किया नवनिर्मित कचरा प्रबंधन इकाई का उदघाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के जगतपुर पंचायत में नवनिर्मित कचरा प्रबंधन इकाई का उद्धाटन गुरुवार को बीडीओ सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, मुखिया रूमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि कचरा प्रबंधन इकाई भवन का निर्माण 15वीं वित्त आयोग योजना अंतर्गत 7.50 लाख रुपये की लागत से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत किया गया है ताकि इसमें क्षेत्र के गिला-सूखा कचरा को एकत्रित किया जा सके तथा इस कचरे से जैविक खाद का निर्माण हो सके। इस केंद्र के खुलने से लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों को पंचायत को स्वच्छ बनाने की अपील की। कहा कि घर व गांव को स्वच्छ रखने से बीमारी नहीं फैलेगी।

ग्रामीण कूड़े कचरे को निश्चित कूड़ेदान में रखे जिसे स्वच्छता कर्मी द्वारा प्रतिदिन उसका उठाव किया जाएगा। कचरा प्रबंधन इकाई का संचालन के लिए पर्यवेक्षक व स्वच्छता कर्मी को वार्ड स्तर पर नियुक्ति की गई ताकि स्वच्छता कर्मी हर घर जाकर कचरा उठाव कर सकें। उन्होंने लोगों से स्वच्छता कर्मियों के सहयोग की अपील की। कार्यक्रम को मुखिया संघ उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष हरेराम कुशवाहा, कनीय अभियंता दीपक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक दिनेश कुमार, संजय पासवान, अवधेश कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर देवी दयाल प्रभाकर, सचिव रितेश कुमार, कार्यपालक सहायक संदीप कुमार, मुखिया हरेंद्र सिंह, संजय सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024