बसंतपुर: क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्चा की मौत, स्वजनों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र लक्ष्मी क्लिनिक में इलाज के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों ने सोमवार को क्लिनिक पहुंच हंगामा कर दिया। इस दौरान क्लिनिक के सभी कभी फरार हो गए। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि भगवानपुर हाट प्रखंड के महम्मदा निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह की पत्नी निशा सिंह के गर्भवती थी।

वह अपने मायके मलमलिया रह कर वहां इलाज करा रही थी। स्वजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा गलत इलाज किया गया। इस दौरान गर्भवती महिला की पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है। इससे आक्रोशित लोग एनएच 227 ए जाम कर चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआइ मनोज कुमार सिंह, एएसआइ प्रमोद कुमार सिंह, जितेंद्र राम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026