सिवान: जंक्शन पर दो काउंटर से दी जाती है अनारक्षित टिकट, प्रतिदिन लगती है यात्रियों की लंबी लाइन

  • छह की जगह दो या तीन टिकट काउंटर से हो रहा लेनदेन
  • महिलाओं व दिव्यांगों के लिए अगल से कोई व्यवस्था नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर अक्सर यात्रियों को टिकट लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां अधिकारियों की मनमानी के कारण सिर्फ दो ही काउंटर से टिकटों का लेनदेन किया जाता है। इस कारण काउंटर के बाहर टिकट लेने वाले यात्रियों की अच्छी खासी लाइन अक्सर देखने को मिलती है। इन दिनों प्रतिदिन काउंटर पर हंगामा भी देखने को मिल रहा है। कभी टिकट के लिए धक्का-मुक्की तो कभी लिंक या काउंटर पर टिकट लेन देन के कारण शोर गुल होने से कई बार स्थिति असहज हो जाती है। इस कारण यात्रियों की भीड़ जंक्शन के मुख्य द्वार तक पहुंच जाती है। अधिकारियों की मनमानी इस हद तक है कि यहां महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अगल से कोई टिकट काउंटर की व्यवस्था भी नहीं की जाती है। पुरुषों के बीच में ही महिलाएं भी मजबूरी में खड़ी होती हैं। कई बार टिकट मिलने में देरी के कारण पीछे खड़े यात्री हो हल्ला भी कर रहे थे, बावजूद इसके भीड़ ज्यादा देख छह की जगह दो ही टिकट काउंटर से काम चलाया गया। शोरगुल सुनकर जीआरपी के जवानों ने किसी तरह आक्रोशितों को समझा बुझा कर शांत कराया।

चारों एटीवीएम मशीन विभाग ने लगाया

बता दें कि अनारक्षित टिकट के लिए जंक्शन पर नई चार एटीवीएम मशीन लगाई गई है। इससे यात्री आराम से अनारक्षित टिकट बिना किसी झंझट के ले कर अपनी यात्रा कर सकते हैं, लेकिन चारों एटीवीएम मशीन बंद हैं।

कहते हैं अधिकारी

भीड़ के अनुसार काउंटर चलाया जा रहा है। कभी तीन तो कभी दो काउंटर से यात्रियों को टिकट दी जा रही है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

विशाल कुमार सिंह, डीसीआइ

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026