बसंतपुर: हनुमान की प्रतिमा को कराया गया नगर भ्रमण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कोड़र स्कूल के समीप नवनिर्मित मंदिर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान रविवार को भगवान हनुमान की प्रतिमा का बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। बसंतपुर पुरानी बाजार, लाल बाबा मंदिर, मलमलिया मंदिर तथा डोमा बाबा के समीप हनुमान की प्रतिमा को भ्रमण कराया गया। वहीं दूसरी ओर पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जय हनुमान, जय श्रीराम, हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह ने बताया कि महायज्ञ में आचार्य पंडित हरे राम दुबे, पंडित अभिमन्यु मिश्रा, यशवंत मिश्रा, संदीप दुबे,बृजकिशोर पांडेय, विनीत पांडेय तथा यजमान के रूप में विजय कुमार सिंह, परमेश्वर सिंह तथा अनिरुद्ध गिरि पूजा में लगे हुए थे। आचार्य ने कहा कि अयोध्या से पधार आचार्य पं. बैकुंठधर द्विवेद्वी के मुख से प्रति दिन शाम सात बजे से रात्रि 10 बजे तक रामकथा सुनने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026