भगवानपुर हाट: सालाना उर्स के मौके पर कांफ्रेंस का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर प्रखंड के नगवां गांव स्थित मखदुम बाबा के मजार शरीफ पर शनिवार की रात सालाना उर्स मनाया गया। इस मौके पर फैजाने औलिया कांफ्रेंस व उर्स मुकद्दस हुजूर मखदुम शाह रहमतुल्लाह अलैह का आयोजन किया गया। इसमें कमेटी द्वारा दरगाह शरीफ को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। उर्स के मौके पर बाहर से आए जायरीन व स्थानीय लोगों ने मजार शरीफ पर चादरपोशी करके अकीदत का नजराना पेश किया और मन्नतें मांगी। बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ यह बता रही थी कि यहां पर आने वाले हर अकिदतमंद की मुरादें पूरी होती हैं, नमाजे एशा के बाद कांफ्रेंस का आगाज कुरान की तिलावत के साथ शुरू हुई।

इसके बाद मशहूर खतीब डा. जौहर मियां शफियाबादी ने खेताब करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमेशा शांति का पैगाम दिया है। यह दरगार सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। यहां हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग आते हैं। मुफ्ती सुल्तान रजा, मौलाना गुलाम गौस कादरी ने तकरीर की, तौसिफ रजा सिवानी ने नाते नबी पढ़ कर अवाम का दिल जीत लिया। इस मौके पर मौलाना हबीबुर्रहमान, मौलाना नेहालुद्दीन, मौलाना अजमतुललाह, बेलाल रजा सिवानी, कारी नजरूदीन, गुलाम मुस्तफा जामी, मो. रेयाज, आसिफ रजा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026