परवेज अख्तर/सिवान: चिकित्सक पर हमला के विरोध में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सेवा ठप रहा। इस कारण कई मरीजों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ा। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद बुधवार को मरीजों की संख्या कम होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली लेकिन गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को परेशानी ना उठानी पड़े इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन परेशान दिखा।
ज्ञात हो कि 13 अगस्त को बसंतपुर की जिला पार्षद रेणु यादव की सास बिल्ली के काटने के कारण बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लेने आई थीं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डा. अजीत कुमार और मरीज के स्वजन सहित जिला पार्षद संग विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। मामले में चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रविरंजन ने बताया कि आपात सेवा जारी है। शेष सेवा ठप है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…