बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया झंडा तोलन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
स्वतंत्रता दिवस भारत की आज़ादी के लिए महान क्रांतिकारियों और नेताओं ने वर्षो तक आज़ादी की लड़ाई लड़ी।उक्त बातें कुमार राजकपूर (टीपू) जिला प्रवक्ता,बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ,सीवान ईकाई ने 15 अगस्त के झंडा तोलन के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि इस दिन पर अपनेराष्ट्र के वीर सेनानियो के बलिदान को याद करते हुए बेहतर भविष्य बनाने का प्रयास करें।हमारी आज़ादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सेनानियों को बड़ा सलाम।आइए अपने देश की भूमि को सलाम करें। मुझे आशा है कि आप सभी अपनी स्वतंत्रता के लिए कृतज्ञ महसूस करेगें राष्ट्र पर गर्व करेगें जिसमे आप और हम पैदा हुए हैं।

याद रखे एकजुट होकर हम खड़े होते है,विभाजित होकर हम गिर जाते है।स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए एक अनुस्मारक है कि हम सब पहले भारतीय है।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।उक्त अवसर पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र,प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, फणिंद्र मोहन सिन्हा,योगेंद्र तिवारी,राधे श्याम सिंह, जैनुद्दीन, रामाकांत चौधरी,अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, सहित कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह,असगर अली आदि उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026