✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर आशा कार्यकर्ता सह कुमकुमपुर निवासी आशा कुंवर के निधन पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रभारी डा. कुमार रविरंजन की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस मौके पर मौके पर डा. अजीत कुमार सिंह,स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज अहमद, लेखापाल कमलेश्वर सिंह, साकेत कुमार, अनीश कुमार, राहुल कुमार, चंदन कुमार, आशा कार्यकर्ता अरुण देवी, विद्यार्थी देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, नीतू देवी, कंचन श्रीवास्तव, जेबा कौशर, चंदा देवी, निर्मला देवी, एएनएम सीमा देवी, रूबी कुमारी, फूल कुमारी आदि मौजूद थीं। ज्ञात हो कि आशा कुंवर बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा देती थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनका निधन बुधवार की रात उनके आवास पर हो गया। वो अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गई हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…