✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस ने मदारपुर के समीप से एक कार से 11 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की जबकि किशुनपुरा गांव में छापेमारी कर 450 एमएल की एक बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी तेज गति से कार जाती हुई दिखाई दी। शक होने पर कार का पीछा किया गया तो कार चालक मदारपुर चंवरी इलाका में गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 11 कार्टन अंग्रेजी शराब पाई गई। जब्त की गई कार पर पश्चिम बंगाल का नंबर अंकित है। वहीं दूसरी ओर पुलिसने गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुरा गांव में छापेमारी कर एक घर से 480 एमएल का एक बोतल शराब के साथ किशनपुरा निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ओपी प्रभारी ने अजीत कुमार सिंह ने शराब मामले में अलग-अलग प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…