परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कोड़र स्कूल के समीप नवनिर्मित मंदिर में सोमवार को आचार्य पंडित हरे राम दुबे व उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान महावीर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके बाद भगवान महावीर की पूजा व दर्शन के लिए श्रद्धालुओंं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान व हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
वहीं पूजा व यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह ने बताया कि महायज्ञ में मंगलवार को मंदिर परिसर में भंडारा तथा संतों की विदाई के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…