परवेज अख्तर/सिवान: दरौली मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक किशोर की रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बेलांव निवासी चंदन बैठा के पुत्र राजन बैठा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राजन बैठा रविवार की रात अपनी बाइक से असांव जा रहा था तभी रास्ते में अनियंत्रित वाहन से धक्का लगने से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। पीएसआइ संजीत कुमार ने बताया कि समाचार प्रेषण तक मृतक के स्वजन द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…