बसंतपुर: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता : विधायक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के बरंवां में रविवार की शाम कुमकुमपुर से सीरिया तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक देवेशकांत सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही प्राथमिकता है। शिलान्यास समारोह के बाद खोरीपाकड़ डुगुरिया बाबा स्थान के समीप आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह गोरेयाकोठी विधानसभा की जनता के आशीर्वाद और भरोसे से मिली ऊर्जा से संभव हो सका है। इतना ही नहीं, इस कार्यकाल में 218 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण के लिए सर्वे कराया है। इसमें जल्द दो दर्जन नई सड़कों को बनाने का प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सिसई में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हैं, पूरे विधान क्षेत्र में 14 उपस्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त स्वास्थ्य बनने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ है। विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह ने कहा कि एक करोड़ 69 लाख 47 हजार 430 रुपये की लागत से अनुरक्षण नीति एमआर -3054 से 3.675 किलोमीटर उक्त सड़क का पुनर्निमाण किया जाएगा। कार्यक्रम में विभाग के सहायक अभियंता चंदन साहू, जिलामंत्री रंजीत प्रसाद, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया छोटेलाल चौधरी, अखिलेश पांडेय, जितेंद्र सिंह, रंजीत शुक्ला, ब्रजेश सिंह, शिवमंगल साहनी समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026