बसंतपुर: कुमकुमपुर एचडब्ल्यूसी में जन आरोग्य समिति का गठन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर एचडब्ल्यूसी में जन आरोग्य समिति का गठन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रवि रंजन द्वारा किया गया तथा सभी को कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्रों को सरकार ने अपग्रेड कर उसे एचडब्ल्यूसी कर दी है तथा उसके देखरेख के लिए वहां जन आरोग्य समिति का गठन किया जा रहा है। इसके तहत कुमकुमपुर एचडब्ल्यूसी में जन आरोग्य समिति का गठन किया गया।

इसमें पदेन अध्यक्ष मुखिया छोटेलाल चौधरी, सचिव सीएचओ डा. मो. नवाज शरीफ को, उप सचिव एएनएम फूल माला सिन्हा तथा सदस्यों में वार्ड सदस्य रेशमा खातून, आशा, नीतू देवी, एलएस रानी सोनी, जीविका तारा देवी तथा शिक्षक पुष्पांजलि शर्मा शामिल हैं। चिकित्सक तथा एएनएम प्रति दिन ड्यूटी करेंगे। समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में सभी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसके पहले बसांव तथा समरदह एचडब्ल्यूसी पर जन आरोग्य समिति का गठन हो गया है, शेष जगहों पर जारी है। इस मौके पर लेखा प्रबंधक कमलेश्वर सिंह, स्वास्थ्य सेवक चंदन कुमार, अनीश कुमार, लालबाबू ठाकुर, साकेत कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026