परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में शनिवार को संयुक्त किसान सभा की बैठक मुंशी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मांगों को ले 23 सितंबर को विधानसभा का घेराव करने पर चर्चा की गई। इसके लिए जिले से हजारों की संख्या में किसानों को पटना ले जाने पर सहमति बनी। मुंशी सिंह ने कहा कि इसके प्रचार प्रसार एवं किसानों को एकजुट करने के लिए 15 जुलाई को हरदिया मोड़ से एक जत्था बसंतपुर होते हुए सिवान के लिए प्रस्थान करेगा।
बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें ललन सिंह, भरत राय, राजू यादव, दिनबंधु प्रसाद, जगन्नाथ सिंह, रमेश उपाध्याय, रवींद्र पांडेय, अजय कुमार सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, सुरेंद्र तिवारी, रवींद्र सिंह, बृजकिशोर राय आदि को नामित किया गया। कार्यक्रम का संचालन किसान नेता रामायण सिंह ने किया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…