गुठनी: सरयू का जलस्तर के बढ़ने से होने लगा कटाव , नदी में गिरने लगे खेत

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर और सिसवन में सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस कारण गुठनी से दरौली तक कई गांवों में नदी का कटाव तेज हो गया है। इससे नदी किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल है। साथ ही गोगरा तटबंध के मैरिटार गांव के समीप बने बांध में कटाव होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही वर्षा से बांधों में कटाव हो गया इससे बांध के नीचे से तेजी से बरसात का पानी बहने लगा है। उसकी सूचना जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। सूचना के बावजूद भी अभी तक विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि जल संसाधन विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।

शनिवार को दरौली में सरयू का जलस्तर 59.280 मीटर मापा गया जहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है, अर्थात दरौली में सरयू नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे है। वहीं सिसवन में शनिवार को सरयू का जलस्तर 54.400 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है अर्थात सिसवन में सरयू का जल स्तर खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे है। बाढ़ विभाग गुठनी प्रक्षेत्र के एसडीओ चंद्र मोहन झा ने बताया कि सभी जगह विभाग की नजर है। जल्द ही कटाव रोकने का प्रयास किया जाएगा। एसडीओ चंद्रमोहन झा ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद वहां जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित आनंद ने बताया कि इसके लिए एसडीओ और जेई को निर्देश दिया गया है। जांच के बाद वहां कटाव निरोधी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024