बसंतपुर: धर्म जागरण समन्वय की बैठक यात्रा पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को धर्मजागरण समन्वय की बैठक हुई। बैठक में प्रसिद्ध हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई। धर्मजागरण समन्वय के प्रांतीय संयोजक अवधेश कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को थावे मंदिर में पूजा अर्चना के साथ आरंभ की जाएगी। साथ वहीं रात्रि में विश्राम किया जाएगा। विश्राम के बाद 28 अप्रैल की सुबह यह यात्रा थावे से आरंभ होकर इटवा धाम, जिगना कुटी, अमलोरी होते हुए रघु हाता पहुंचेगी, जहां धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।

फिर यात्रा सिवान शहर होते हुए मेहंदार जाएगी। मेहंदार में रात्रि विश्राम, धर्मसभा, आरती, दीपोत्सव किया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह यात्रा को पुष्प वर्षा को स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा सोनपुर जाएगी। यात्रा सोनपुर हरिहरनाथ से 30 अप्रैल को आरंभ होकर तीन मई को नेपाल के मुक्तिनाथ में पहुंचेगी। इस मौके पर शिलानाथ सिंह, आशीष सिंह, अलका सिंह, राजकुमार शर्मा, विंध्याचल राय, उमेश सिंह, टार्जन सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026