बड़हरिया: दो दुकान का ताला तोड़ एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर मठ के समीप शनिवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार की सुबह होने पर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने घटना की सूचना थाने को दी है। चोरी की घटना सदरपुर पूरब टोला निवासी महेंद्र सिंह किराना दुकान एवं एवं ब्रिज राम के मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई है। घटना के संबंध में दुकानदार महेंद्र सिंह एवं ब्रिज राम शनिवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी देर रात्रि चोरों ने उनके गुमटीनुमा दुकान का कब्जा उखाड़कर तथा ताला तोड़कर उसमें रखे बिस्कुट, कापी, चाकलेट समेत पांच हजार की संपत्ति की चोरी कर ली।

इसके बाद चोरों ने बि्रज राम के मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के वेंडिलेटर तोड़कर उसमें रखे बल्ब चार्जर, तार समेत करीब एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। जब दोनों दुकानदार रविवार की सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देख हतप्रभ हो गए। चोरी की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में रोष देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा शराब, स्मैक आदि की बिक्री होने से शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस द्वारा रात्रि गश्त नहीं करने के कारण वे चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026