बसंतपुर: नगर पंचायत की बैठक में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर नगर पंचायत के सभाकक्ष में सोमवार को बसंतपुर नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर पंचायत के विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य पार्षद के निर्देशानुसार बैठक की कार्यवाही आरंभ हुई। गोरेयाकोठी विधानसभा के विधायक सह आमंत्रित सदस्य देवेशकांत सिंह ने मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को स्वागत और अभिनंदन कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि मेरे पिताजी के प्रयास से यह नगर पंचायत गठित हुआ है, इसके आप सभी प्रथम पार्षद हैं, जनता की सेवा करनी है, नगर पंचायत का विकास करना है, इसमें मेरी जहां जरूरत होगी मैं आपका पूर्ण सहयोग करूंगा।

उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार से कहा कि सबको साथ लेकर चलने और विकास कार्यों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। विधायक ने जल-जमाव, नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने, सीसी कैमरा लगाने, बसंतपुर नगर पंचायत के क्षेत्र की सीमा एवं वार्डों में सीमांकन बोर्ड लगाने, साफ- सफाई एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने, जल जीवन हरियाली योजना के तहत तालाबों एवं कुओं के जीर्णोद्धार सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में नगर पंचायत पदाधिकारी ने विस्तारपूर्वक एजेंडा की जानकारी दी। बैठक में उपमुख्य पार्षद अरुण सिंह, प्रधान सहायक मोनू सिंह, वार्ड पार्षद संजय बाबा सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026