सिवान: फौकनिया व मौलवी के छात्राओं को प्रोत्साहन राशि को ले फार्म जमा करने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में 2022 में फौकनिया व मौलवी में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राएं जो प्रोत्साहन राशि के लिए कागजात जमा नहीं किये है उन्हें 15 फरवरी को कार्यालय में फार्म व कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक कल्याण के सहायक निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में 2022 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण केवल अल्पसंख्यक 1770 छात्राओं में मात्र 819 छात्राएं ही प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन जमा की है तथा बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना से फौकानिया (मैट्रिक) में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 289 छात्र-छात्राएं एवं मौलवी (इंटर) से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 18 केवल अल्पसंख्यक छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दिया जाना है।

इसमें वंचित छात्राएं जो मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन राशि हेतु संबंधित कागजात यथा अंक प्रमाण पत्र, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की अभिप्रमाणित छायाप्रति जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय सिवान में जमा नहीं की है वे संबंधित फार्म के साथ विद्यालय-महाविद्यालय के प्राचार्य से उक्त कागजात अभिप्रमाणित कराकर एवं फार्म में हस्ताक्षर करा 15 फरवरी तक निश्चित रूप से अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय सिवान में जमा करें। अल्पसंख्यक कल्याण के सहायक निदेशक ने बताया कि विशेष जानकारी के छात्राएं कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026