बसंतपुर: डीएम ने किया बिस्कोमान व जाति आधारित गणना का औचक निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने गुरुवार को बिस्कोमान एवं बसंतपुर नगर पंचायत के वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने लकड़ी नबीगंज में जाति आधारित गणना का निरीक्षण कर प्रगणकों से बात कर बसंतपुर पहुंचे। सबसे पहले नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात में पहुंच कर जाति आधारित गणना का औचक निरीक्षण किया। वे घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों से बात कर गणना में सहयोग की अपील की। उन्होंने प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों से बात कर हो रहे गणना की प्रगति का जायजा लिया।

उसके बाद वे बिस्कोमान में यूरिया वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। यूरिया केंद्र के कर्मियों को निर्देश दिया गया कि यूरिया का वितरण सही तरीके से हो। उन्होंने किसानों से पूछा कि कितने मूल्य पर यूरिया मिलता है, किसानों ने 265 रुपसे बोरा मिलने की बात कही। मौके पर महाराजगंज के एसडीओ संजय कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, बीडीओ रज्जन लाल निगम, सीओ सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024