परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में चल रहे एसबीएस कप कप का दूसरा मैच नालंदा बनाम देवरिया टीम के बीच खेला गया। इसमें नालंदा की टीम 22 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टास जीतकर नालंदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नालंदा की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी देवरिया के टीम में 19.2 ओवर में 142 पर बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार नालंदा की टीम 22 रन से विजय घोषित की गई।
मैन आफ द मैच का पुरस्कार नालंदा टीम के अंकित कुमार को प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह ने प्रदान किया। मैच के कमेंट्री सुजीत कुमार निराला ने किया। मैच के स्कोरर मनीष कुमार चौरसिया, अंकित कुमार, सुमन कुमार, अंपायर सद्दाम हुसैन, देवेंद्र सिंह थे। टूर्नामेंट के आयोजक शहीद भगत सिंह क्लब के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि 14 जनवरी को सिवान के एकेडमी बनाम दिल्ली टीम के बीच अगला मैच खेला जाएगा। इस मौके पर सचिव अभिषेक कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, उपेंद्र कुशवाहा, गोपाल पांडेय समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…