बसंतपुर: डीएम ने किया बसंतपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय कार्यालय का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को बसंतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच जायजा लिया और मुख्य पार्षद अमित कुमार से बात की। इसके बाद सभागार भवन में पहुंचे जहां उर्वरक समिति की बैठक चल रही थी। इसके बाद मनरेगा भवन, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रधान मंत्री आवास कार्यालय, आपूर्ति विभाग कार्यालय, आरटीपीएस कार्यालय,नजारत आदि कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद बीडीओ रज्जन लाल निगम के साथ बैठक की तथा सभी कार्यालयों के विधि व्यवस्था, कार्य आदि की जानकारी ली।

इस दौरान प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव ने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय में लिपिक की संख्या बढ़ाने, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की पदस्थापन हेतु आग्रह किया। जिला परिषद सदस्य रेणु यादव द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की पदस्थापन की मांग की गई। मुख्य पार्षद अमित कुमार ने नगर पंचायत में पदाधिकारी की पदस्थापना की मांग की। मौके पर एसडीओ संजय कुमार, कृषि पदाधिकारी अजय झा अजेय, अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक विनोद प्रसाद, राजस्व अधिकारी पूनम दीक्षित, नजीर हरेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026