बैंक पदाधिकारियों ने जीविका हो सहायता का दिया आश्वासन
परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर बैंक आफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक ओमप्रकाश चौधरी, मुख्य प्रबंधक रत्नेश्वर प्रसाद सिंह तथा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रविशंकर ने गुरुवार को जीविका सामुदायिक पुस्तकालय कैरियर विकास केंद्र में प्रतियोगिता से संबंधित किताबें पुस्तकालय को सुपुर्द किया। आंचलिक प्रबंधक ने कहा कि जीविका द्वारा यह पहल बहुत ही सराहनीय है। इस पुस्तकालय से गरीब एवं मेधावी छात्रों को विशेष सुविधा मिलेगी।
उन्होंने भविष्य में भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही जीविका स्वयं सहायता समूह के लिए 50 लाख का ऋण स्वीकृत किया। इस मौके पर जिला के प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय समन्वयक विजय प्रताप, लेखापाल अमरेंद्र कुमार, जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष रूबी देवी, विद्या दीदी, राखी देवी एवं जीविका की अन्य दीदी उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…