परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय गुरुवार को बसंतपुर नगर पंचायत मतदान के लिए हो रहे नामांकन का निरीक्षण किया। सबसे पहले मुख्य पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन हो रहा था, जहां निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजेश कुमार सिंह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रज्जन लाल निगम मौजूद थे। उन्होंने कहा कि नया नया नगर पंचायत हुआ है।
प्रत्याशियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए उन्हें समझाने की जरूरत होगी। उसके बाद उप मुख्य पार्षद के नामांकन कक्ष में पहुंचे, जहां सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ सुनील कुमार मौजूद थे। वहां भी किसी को परेशानी नहीं हो इसके लिए प्रत्याशियों को समझाया जाना चाहिए। उसके बाद सहायता काउंटर पर जाकर उन्होंने कामकाज का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था पर संतोष जताया। सहायता काउंटर पर बसंतपुर वार्ड न 11 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मालती देवी से बात की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…