परवेज अख्तर/सिवान: गोपालपुर नगर पंचायत में दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को विभिन्न पद के 20 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मुख्य पार्षद के लिए पांच, उप मुख्य पार्षद के लिए एक तथा वार्ड पार्षद के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जानकारी के अनुसार मुख्य पार्षद के लिए बसिरुद्दीन, खालिद इकबाल उर्फ गुफरान सहित पांच अभ्यर्थी शामिल हैं।
वहीं उप मुख्य पार्षद के लिए नामांकन उप समाहर्ता भूमि सुधार सह निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के समक्ष पर्चा भरा, वहीं वार्ड पार्षद प्रत्याशी वार्ड छह से पंकज कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या 10 से कमरून नेशा, वार्ड संख्या तीन से सैयद रहमान रज़ा सहित 14 पार्षद प्रत्याशियों ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनरेगा पीओ विश्वजीत कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी रौशन कुमार के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। अबतक वार्ड पार्षद पद के लिए 46, मुख्य पार्षद के लिए 10 तथा उप मुख्य पार्षद के लिए आठ नामांकन सहित कुल 64 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…