बसंतपुर: इलाज में विलंब होने पर चिकित्सक की पिटाई, सिर फोड़ा

  • आरोपित जिला पार्षद ने लगाया सास व अपने ऊपर दुर्व्यवहार का आरोप
  • एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की शाम चिकित्सा में देरी को लेकर जिला पार्षद रेणु देवी और चिकित्सक अजित कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के क्रम में चिकित्सक के सिर में चोट आई। अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मामले में घायल चिकित्सक द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर जिला पार्षद सहित अन्य पर प्राथमिकी कराई गई है। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम जिला पार्षद रेणु देवी की सास 80 वर्षीय रामवती देवी को एक बिल्ली ने काट लिया था।

वो एआरवी की वैक्सीन लेने अस्पताल पहुंची। इलाज में देरी के दौरान चिकित्सक और जिला पार्षद की सास संग आए कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। इसी क्रम में थोड़ी देर में जिला पार्षद भी अस्पताल पहुंच गईं। जहां चिकित्सक अजित कुमार सिंह संग उनका विवाद हो गया। विवाद के क्रम में बात मारपीट तक पहुंच गई। इस क्रम में चिकित्सक का सिर फट गया। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए। इसके बाद चिकित्सक ने इलाज कराने के बाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

घटनाक्रम अस्पताल में लगे सीसी कैमरे में कैद है। वहीं जिला पार्षद ने बताया कि चिकित्सक शराब के नशे में थे। मुझ संग मारपीट की। मेरे गले में चोट के निशान हैं। बचाव में मैंने भी हाथ छोड़ा। इसके बाद चिकित्सक ने अपने आप को कमरे में बंद कर अपना सिर फोड़ लिया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर चिकित्सक के आवेदन पर प्राथमिकी कर ली गई है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026