परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के सोहागरा में सावन की छठी साेमवारी को लेकर बाबा हंसनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर तथा मंदिर के आसपास स्थलों की साफ-सफाई की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
मंदिर के गर्भगृह से लेकर बाहर तक मजिस्ट्रेट सहित पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। बाबा हंसनाथ सेवा समिति के सचिव मिन्हाज ने बताया कि रात में बाहर से आकर रुकने वाले कांवरियाें व अन्य श्रद्धालुओं के रुकने लिए प्रबंध किया गया है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाता है। इसके अलावा अन्य मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…