परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजापुर महाली टोला में बुधवार की शाम आपसी विवाद में हुई मारपीट में दोनों तरफ से आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में कुंवर राम, लालमोहर राम तथा अभिषेक कुमार शामिल हैं। ज्ञात हो कि इस मामले में राजापुर मलाही निवासी नागेश्वर राम की पत्नी जासो देवी ने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम करीब चार बजे मेरा पुत्र भरत कुमार खेत में पेड़ पर झुला बांध रहा था, उसी समय मेरे पट्टीदार कुंवर राम, लालमोहर राम तथा अभिषेक कुमार उसके साथ गाली गलौज करते हुए राड से मारकर घायल कर दिया।
इस दौरा बीच बचाव करने गए मेरे दूसरे पुत्र राधेश्याम तथा पुत्री सावित्री कुमार के साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष के कुंवर राम की पत्नी मायना देवी ने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम मेरी ननद पातो देवी, हरिकिशन राम, भरत राम सहित पांच लोग मेरे नाती जब पेड़ में झूला बांध रहा था उक्त लोग मारपीट करने लगे। जब बचाने गई तो उक्त लोगों ने मेरे लड़क के गले से सोने की चेन तथा मेरे गले से मंगलसूत्र छीन लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…