दरौली: अपहृत मासूम गोपालगंज से सकुशल बरामद

छह लाख की रंगदारी मांगी गई थी, एसपी ने बच्चे की बरामदगी के लिए गठित की थी एसआइटी की टीम

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली थाना के दोन बुजुर्ग गांव निवासी अजय सिंह उर्फ रिंकू सिंह के अपहृत छह वर्षीय पुत्र किट्टू सिंह उर्फ शिवाय सिंह को बुधवार की रात्रि पुलिस ने गोपालगंज के बड़कागांव बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मासूम को बरामद कर उसके स्वजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस घटना में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बदमाशों द्वारा मासूम के स्वजनों से छह लाख रुपये फिरौती की मांगी गई थी।

घटना के बाद गुप्त सूचना के आधार पर गोपालगंज के बड़कागांव में छापेमारी के लिए टीम पहुंच रही थी तभी बच्चे को रात्रि साढ़े ग्यारह बजे अपहरणकर्ता बाजार में छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में मासूम के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। वहीं मासूम के सकुशल बरामद होने पर स्वजनों में खुशी का माहौल है। बता दें कि 19 दिसंबर की शाम किट्टू सिंह उर्फ शिवाय अचानक गायब हो गया था। इस मामले में मासूम के पिता ने पुलिस पदाधिकारी से मासूम की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने मासूम की बरामदगी के लिए एसआइटी टीम गठित की थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026