बसंतपुर: 52 छात्राओं की हुई आई फ्लू की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च मध्य विद्यालय में सोमवार को शिविर लगाकर 52 छात्राओं की स्वास्थ्य एवं आई फ्लू की जांच की गई। शिविर में डा. मोनिका शैलेश तथा एएनएम पिंटू कुमारी ने छात्राओं की वजन, हाइट आदि की जांच के बाद आई फ्लू की जांच की।

साथ ही इससे बचाव के लिए साफ-सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी। वहीं इस वायरस से ग्रसित छात्राओं को आंख में डालने के लिए ड्राप्स तथा खाने के लिए दवा दी। इस दौरान छात्राओं को धुआं तथा धूल से बचने की सलाह दी गई। मौके पर प्राचार्य मनीष मिश्रा, निजामुद्दीन, निर्बोध कुमार, अमित कुमार सिंह, प्रभा कुमारी, श्वेता कुमारी, रंजीत कुमार प्रसाद, सत्येंद्र कुमार मांझी आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026