परवेज अख्तर/सिवान: निवर्तमान प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सह जदयू जिला उपाध्यक्ष मुर्तजा अली पैगाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार पर सिवान जंक्शन की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लांच किया। इसमें बिहार के 49 छोटे-बड़े स्टेशनों को शामिल किया गया जबकि सिवान जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन की अनदेखी की गई।
उन्होंने कहा है कि सिवान जंक्शन आमदनी के मामले उत्तर बिहार में अपना अलग स्थान रखता है। यहां ट्रेन पकड़ने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, लेकिन यहां मुसाफिर खाना, विश्रामालय आदि की सुविधा का अभाव है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। यदि सिवान जंक्शन को इस योजना में लागू नहीं किया गया तो यहां की जनता केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…