परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार समारोह आयोजित कर कक्षा आठ के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम पूर्व विधायक सह विद्यालय के संस्थापन सत्यदेव प्रसाद सिंह के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य शर्मा मिश्रा तथा सचिव नवलकिशोर सिंह व अन्य शिक्षकों ने छात्रा रितिका कुमारी, नीपू कुमारी, आर्या कुमारी, कनक कुमारी, यासीन अंसारी, हेमंत कुमार, विवेक कुमार, सुजीत कुमार, पीयूष कुमार, आदित्य कुमार, हिमांशु कुमार, निखिल कुमार, शिवम कुमार आदि को अंगवस्त्र, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया तथा उसके बाद बच्चों को मिठाई खिलाकर कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को संस्कार, अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने की अपील करते हुए सुंदर, समृद्ध और प्रगति की कामना की। इस मौके पर आचार्य वासुदेव ठाकुर, जयराम कुमार, अभय कुमार, सुधीर कुमार, आचार्या जुली पांडेय, उर्मिला देवी, सनीता देवी आदि उपस्थित थी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों से आशीर्वाद लेकर विदा हुए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…