तरवारा में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, स्वजन फरार

मृतका के मायके वालों ने दी थाने को घटना की जानकारी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के गुलरबग्गा गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई।इस घटना के मृतक के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।मृतका की पहचान मोहन यादव की पत्नी की मौत हो गई है।बताया जाता है कि मृतका के ससुराल वाले साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव का ठिकाना लगा दिया है।घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले गुलरबग्गा पहुंच हंगामा करने लगे तथा घटना की सूचना थाने को दी।ज्ञात हो कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव की एक लड़की की शादी पूर्व में जीबी नगर थाना क्षेत्र के गुलरबग्गा निवासी भगवान चौधरी के पुत्र मोहन यादव के साथ हुई थी। मृतका को दो बच्चे भी हैं।मृतका और ससुराल वालों में घरेलू बात को लेकर कोई विवाद हुआ था।

जिसको लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर हत्या कर दी है और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को ठिकाना लगा दिया है।मृतका के पिता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मृतका के पति मोहन यादव, ससुर। भगवान चौधरी,देवर हरिकिशोर यादव समेत आधा दर्जन लोगों को पर पुत्री को जहर देकर हत्या करने तथा शव गायब करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर गांव में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है, लेकिन कोई भी ग्रामीण किसी के सामने कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी,जहां से व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया की घटना के बाद घर के सभी लोग घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026