बसंतपुर: समारोह आयोजित कर दो सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षक क्रमश: सतीश चंद्र राय एवं डा. मो. कौसर आजम के सेवानिवृत्त हाेने पर विद्यालय में शनिवार को समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर प्राचार्य विजय शंकर पांडेय, गौरव उपाध्याय, ब्रजेश कुमार आदि शिक्षकों ने दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुष्प माला तथा शाल देकर सम्मानित किया। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक शिक्षाविद् रामजी प्रसाद ने कहा कि इन दोनों शिक्षकों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इनके पठन-पाठन की कार्यशैली, अनुशासन और शिक्षा में गुणवत्ता को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा।

प्राचार्य ने कहा कि इन शिक्षको से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त शिक्षकों को भी बहुत कुछ मिला। सभी ने इन दोनों शिक्षकों के स्वास्थ्य कामना की तथा उपहार देकर विदा किया। विदाई समारोह के दौरान दोनों शिक्षकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्राचार्य दिनेश्वर प्रसाद वर्मा , प्राचार्य उर्मिला, वरीय शिक्षक मनीष मिश्रा, ललन सिंह, निदेशक लक्ष्मण सिंह, उमेश कुमार, कमलेश कुमार, पुनितेश्वर कुमार, महमूद आलम, विजय कुमार, आशिक नवाज, रीना सिंह, कुमारी,अमृता सिंह आदि शामिल थे। मंच संचालन ब्रजेश कुमार ने किया। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026