परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर प्रखंड के पिपरहियां निवासी भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी अमिताभ पांडेय के पुत्र डॉ रामशरण ने सर्जरी की सर्वोच्च डिग्री एमसीएच की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रखंड और जिला का नाम रौशन करते हुए क्षेत्र का प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया है । रामशरण महाराष्ट्र के आकोला से एम बी बी एस एवं एम एस की डिग्री लेने के बाद नागपुर स्थित एम्स में न्यूरो सर्जरी विभाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में पदस्थापित है।
डॉ रामशरण क्षेत्र के एक संयुक्त तथा शिक्षित परिवार तथा हिंदी ,अंग्रेजी ,संस्कृत, और भोजपुरी के प्रकांड विद्वान पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय चंद्रदीप पांडेय के पौत्र और सिवान जिला कांग्रेस कमिटी के वर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर विधु शेखर पांडे के भतीजा है । उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उल्लास है और उन्हें शुभकामना देने वालों का सिलसिला जारी है । बढ़ाई देने वालो में दिनेश सिंह , डॉ ए पी सिंह , के के ठाकुर , डॉ रविंद्र कुमार सिंह आदि शामिल थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…