बसंतपुर: रजिस्ट्री कर घर लौट रहे पिता-पुत्र को जख्मी कर छीना गया था नगदी

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय के निबंधन कार्यालय से जमीन की रजिस्ट्री कर बोलेरो से घर लौट रहे पिता व पुत्रों को पट्टीदारों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ ही जमीन बेंची के तीन लाख नब्बे हजार रुपये छीन बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना पिछले साल 3 मार्च की बताई जाती है. मामले में पीड़ित व गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के बसहां गांव के सत्यप्रकाश वर्मा के बयान पर बुधवार को दर्ज कांड संख्या 247/21 में कहा गया है कि तीन मार्च 2020 को बसंतपुर के निबंधन कार्यालय में बेटे अमितेश कुमार व हितेश कुमार के साथ बसंतपुर स्थित अपनी जमीन की रजिस्ट्री करने आया. जमीन रजिस्ट्री कर भाड़े की बोलेरो से घर लौट रहा था.

तभी मेरे पट्टीदार व बसंतपुर के मनोज कुमार, प्रकाश कुमार उर्फ अजय राज, नीतीश कुमार समेत चार लोगों ने सिपाह रोड में बदमाश कह हमलोगों पर हमला कर दिया. मेरे बेटे अमितेश को जान मारने की नीयत से चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. लाठी-डंडे से मुझे व मेरे बेटे हितेश कुमार को भी पिट कर जख्मी कर दिया गया. साथ ही जमीन बेंची के तीन लाख नब्बे हजार रुपये छीन बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बसंतपुर पीएचसी में इलाज के बाद जख्म गहरा होने पर कई जगह इलाज कराते रहे. पीड़ित ने घर पर कुछ समस्या होने के कारण आवेदन देने में विलंब होने की बात कही है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026