परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सुनार यादव के 45 वर्षीय पुत्र छोटेलाल यादव की, मंगलवार की शाम मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई. बतादें कि छोटे लाल यादव 15 जून को चैनपुर बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दरम्यान सिसवन-सीवान स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दी. जिससे वह जख्मी हो गए.
लोग उन्हें चैनपुर प्राइवेट अस्पताल में ले आये, जहां से चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया. परिजन गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे. रविवार को गोरखपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी. इधर घर आने के बाद मंगलवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिससे उनकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…