परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के शहरकोला-मोलनापुर गांव से गुजरी ईंटकरण सड़क काफी जर्जर हो गई है। जर्जर सड़क के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का ईंटकरण कई वर्ष पूर्व किया गया था। सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हल्की वर्षा होने पर भी इस पर जल जमाव तथा कीचड़ हो जाता है। शहरकोला बाजार से कुछ ही दूरी पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय है और यह सड़क उस विद्यालय के समीप से होकर गुजरी है।
इस सड़क से ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों के आने-जाने से सड़क कई जगह दो से तीन फीट धंस गई है। इस कारण राहगीर के अलावा विद्यालय आने वाले शिक्षक व छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदेश्वर सिंह ने बताया कि सड़क की जर्जरता के कारण विद्यालय आने वाले शिक्षक, छात्र-छात्राओं कई बार गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। इस रास्ते से मोलनापुर, धनौवा, सूर्यपुरा, जानकीनगर आदि गांवों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…