नौतन: स्टूडियो संचालक से मांगी पांच लाख की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में चल रहे एक फोटो स्टूडियो के संचालक से बदमाशों ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। पीड़ित ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित विशाल कुमार ने बताया कि कुचायकोट-मैरवा मुख्य मार्ग के बगल में ग्रामीण बैंक के समीप नौतन बाजार में विशाल दर्पण स्टूडियो के नाम से स्टूडियो का संचालन करता काल आया और उनसे रंगदारी की मांग की गई।

फोन करने वाले ने खुद को थाना क्षेत्र के सगरा निवासी गोलू सिंह बताते हुए कहा कि पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं दोगे, तो तीन दिन के अंदर जान से मार देंगे। 17 जून को भी इसी नाम से नौतन बाजार स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से रंगदारी मांगी गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026