परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में नौ जुलाई को भूमि विवाद को ले दो पक्षों के मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर 10 लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में एक पक्ष के शामपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह की पत्नी नीलम देवी ने आरोप लगाया है कि अपने बच्चों के साथ खेत में काम कर रही थी तभी मोहन साह, मुन्ना साह सहित छह लोगों ने गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे तथा मेरे गले से मंगल सूत्र छीन लिए।
वहीं दूसरे पक्ष के मुकेश साह की पत्नी सीमा देवी ने आरोप लगाया है कि वे लोग मेरे ही जमीन को जबरदस्ती जोत रहे थे। मना करने पर ओमप्रकाश सिंह, नीलम देवी सहित चार लोगों ने गाली गलौज एवं मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस दोनों पक्षों से आवेदन लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…